Home » जीवन शैली » हरिद्वार में पंचतत्व में विलीन हुईं योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी, छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि

हरिद्वार में पंचतत्व में विलीन हुईं योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी, छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि

Share This Article

हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी शनिवार को हरिद्वार में पंचतत्व में विलीन हो गईं। नमामि गंगे घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। छोटे बेटे महेंद्र बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम दर्शन के लिए देशभर से राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां हरिद्वार पहुंचीं। घाट पर दिनभर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी नमामि गंगे घाट पहुंचे। उन्होंने दिवंगत सावित्री देवी के अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। धामी ने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन जीवन की अमूल्य धरोहर होता है। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने बाबा केदार से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
अंतिम संस्कार में संत समाज की बड़ी मौजूदगी रही। योगगुरु स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती सहित अनेक संत-महात्माओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजनीतिक जगत से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी और धन सिंह रावत समेत कई नेता पहुंचे।
प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों में मुख्य सचिव आनंद वर्धन, कुंभ मेलाधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अंतिम दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 2 5 0 2 2
Users Today : 21
Users Yesterday : 158