Home » राजनीति » मेरठ प्रकरण पर कांग्रेस का विरोध, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

मेरठ प्रकरण पर कांग्रेस का विरोध, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Share This Article

हरिद्वार। मेरठ में दलित प्रदर्शनकारियों के साथ कथित लाठीचार्ज और मारपीट की घटना के विरोध में सोमवार को कांग्रेस अनुसूचित विभाग के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच, दोषी पुलिस अधिकारी के निलंबन और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने किया। नेताओं ने आरोप लगाया कि दलित बेटी को न्याय दिलाने के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता से विरोध-प्रदर्शन का अधिकार भी छीन रही है और दलितों के साथ भेदभाव की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि मेरठ प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही मृतक दलित युवती को न्याय दिलाने और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की भी मांग उठाई गई।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर और महेश प्रताप सिंह राणा ने कहा कि दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। प्रदर्शन में वीरेंद्र श्रमिक, सीपी सिंह, नेत्रपाल सिंह अष्टवाल, आशीष पंवार, सत्यपाल शास्त्री, प्रवीण कुमार, मनोज धनगर, अरुण चौहान, एल.एस. रावत, दीवानचंद, आदेश प्रधान, पार्षद सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 0 4 6 5 0
Users Today : 118
Users Yesterday : 106