देहरादून। सेवा, सुशासन एवं समर्पण ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसमस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को उनके त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर के दौरान स्थानीय निवासी बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर जूट बैग बनाकर स्वरोजगार शुरू करने के लिए सिलाई मशीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी के समन्वय से उसी शाम बबली गुप्ता को सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी गई।
सिलाई मशीन मिलने के बाद बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की त्वरित कार्रवाई से उनके स्वरोजगार की राह आसान हुई है। उन्होंने कहा कि अब वह जूट बैग तैयार कर अपनी आजीविका को मजबूत बना सकेंगी। यह पहल सरकार की त्वरित जनसेवा और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का उदाहरण है।














Users Today : 106
Users Yesterday : 106