हरिद्वार। बृहस्पतिवार की शाम छात्रों की गूंज के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिडकुल रोड स्थित एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया। लोकसभा प्रत्याशी रहे वीरेंद्र रावत ने कहा कि राहुल गांधी उस परिवार से आते उस परिवार जिस परिवार ने प्रभु श्रीराम के वनवास से ज्यादा देश को आजाद कराने में जेल काटी है। कांग्रेस ने हजारों औद्योगिक क्षेत्र लगाए, लाखों लोगों को रोजगार दिया। लेकिन उस क्षेत्र से कांग्रेस नहीं भाजपा का विधायक जीत रहा है। कांग्रेस की सरकार में 400 रुपये का घरेलू गैस सिलेंडर मिलता था लेकिन भाजपा में वहीं सिलेंडर आज 1000 हजार रुपये पहुंच गया है। उन्होंने कहा भाजपा
उन्होंने कहा कि न बढ़ेगा इंडिया और न पूछेगा इंडिया। युवाओं को भाजपा ने ऐसे संकट में डाल दिया कि उनका भविष्य अंधकार में चला गया। बच्चे रात दिन महेंगी किताबे खरीद कर पढ़ते हैं। उत्तराखंड की एक बेटी ने खुद को खत्म कर लिया।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज धनगर ने कहा कि 89 से अधिक पेपर लीक हो चुके हैं। बच्चों की मेहनत बेकार हो रही है। इसका जिम्मेदार कौन है। इसकी जिम्मेदार भाजपा सरकार है। आज राम मंदिर में सैकड़ों करोड़ रुपये की चोरी कर ली गई। भाजपा सरकार ने 15-18 लाख रुपये की चोरी में लोगों को जेल भेज दिया है। राम मंदिर में बड़े चोरों को बचा रही है। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को सरकार केंद्र में आती है तो एक चोर को जेल में डाला जाएगा। कार्यक्रम में राहुल पाल, प्रवीण धनगर, पवन धनगर, राव आफाक, महेश प्रताप राणा, हाजी मुस्तफा, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।














Users Today : 118
Users Yesterday : 106