Home » मौसम » बारिश में डूबा स्मार्ट सिटी का दावा, जलभराव और जाम से बेहाल देहरादून, देखें वीडियो

बारिश में डूबा स्मार्ट सिटी का दावा, जलभराव और जाम से बेहाल देहरादून, देखें वीडियो

Share This Article

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बारिश ने एक बार फिर स्मार्ट सिटी परियोजना की तैयारियों की पोल खोल दी। शहर की कई प्रमुख सड़कें और चौराहे जलभराव की चपेट में आ गए, जिससे घंटों तक यातायात प्रभावित रहा और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर सड़कें तालाब जैसी नजर आईं, जबकि गड्ढों और जलभराव के कारण वाहन रेंगते दिखाई दिए। आईटी पार्क देहरादून की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी स्व वायरल हो रही है।

प्रदेश की राजधानी होने के साथ-साथ स्मार्ट सिटी मिशन में शामिल देहरादून में हर वर्ष बारिश के दौरान जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल उठते रहे हैं। इस बार भी हालात अलग नहीं दिखे। शहर की बदहाल सड़कें, जलभराव और लगातार लगने वाले जाम ने स्मार्ट सिटी परियोजना के दावों पर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद बारिश के दौरान हर साल वही समस्याएं सामने आती हैं। नागरिकों का मानना है कि केवल योजनाओं और दावों से शहर स्मार्ट नहीं बनता, बल्कि मजबूत आधारभूत सुविधाएं और प्रभावी जलनिकासी व्यवस्था ही किसी शहर की वास्तविक पहचान होती हैं। अब लोगों की नजर प्रशासन की उस कार्रवाई पर है, जिससे भविष्य में राजधानी को इन समस्याओं से स्थायी राहत मिल सके।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 0 4 6 5 0
Users Today : 118
Users Yesterday : 106