Home » लेटेस्ट खबर » नगर पंचायत पिरान कलियर में चार मनोनीत सभासदों की ताजपोशी

नगर पंचायत पिरान कलियर में चार मनोनीत सभासदों की ताजपोशी

Share This Article

हरिद्वार। नगर पंचायत पिरान कलियर में शासन ने चार सभासदों को मनोनीत किया है। शहरी विकास विभाग के उप सचिव प्रदीप कुमार शुक्ला द्वारा जारी आदेश के अनुसार शमीम अहमद, मुरसलीन उर्फ बाबा, श्याम सिंह और राहुल कुमार को नगर पंचायत का मनोनीत सभासद बनाया गया है।

शासन के आदेश के बाद नगर पंचायत की राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों में नई हलचल देखी जा रही है। मनोनयन के बाद चारों नवनियुक्त सभासदों के समर्थकों में खुशी का माहौल है।

मनोनीत सभासद शमीम अहमद ने कहा कि राज्य सरकार और संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वे आभारी हैं। उन्होंने कहा कि चारों मनोनीत सभासद सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के साथ क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर विकास कार्यों को गति देने का प्रयास करेंगे।

स्थानीय लोगों ने भी मनोनयन का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि नए सभासद नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 0 4 6 3 5
Users Today : 103
Users Yesterday : 106