Home » अपराध » कोतवाली के पीछे रातों-रात उजड़ गया आम का बाग, 20 से अधिक पेड़ों पर चली आरी

कोतवाली के पीछे रातों-रात उजड़ गया आम का बाग, 20 से अधिक पेड़ों पर चली आरी

Share This Article

NEWS BY POOJA SINGH हरिद्वार। कोतवाली के पीछे स्थित एक आम के बाग में शनिवार देर रात 20 से अधिक आम के पेड़ों की कटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना स्थल कोतवाली से महज कुछ दूरी पर होने के बावजूद पूरी रात पेड़ों पर आरी चलती रही, जिससे पुलिस, वन विभाग और उद्यान विभाग की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बहादराबाद कोतवाली के पीछे देर रात पेड़ काटे जाने की सूचना पुलिस को दी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कथित लकड़ी तस्कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में लकड़ी भरकर मौके से निकल चुके थे। घटनास्थल पर कटे हुए तने, टहनियां और पत्तियां बिखरी मिलीं। लोगों का दावा है कि पुलिस कुछ लोगों और एक बाइक को कोतवाली ले गई थी, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिए जाने की चर्चा भी है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी, लेकिन वहां पेड़ काटने वाले नहीं मिले। मामले की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि जिस भूमि पर आम का बाग था, उसकी बाजार में काफी कीमत है। ऐसे में रातों-रात पेड़ों की कटाई को लेकर अवैध कब्जे या भूमि उपयोग परिवर्तन की आशंकाएं भी जताई जा रही हैं। लोगों का सवाल है कि इतने बड़े स्तर पर पेड़ों की कटाई बिना किसी की जानकारी के कैसे हो गई।

मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से आम के पेड़ काटने की कोई अनुमति जारी नहीं की गई है। रविवार सुबह मामले की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 0 4 6 3 9
Users Today : 107
Users Yesterday : 106