ऋषिकेश। आबकारी विभाग ने रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हुंडई i10 कार से 240 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग की टीम को अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद आबकारी इंस्पेक्टर प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में रायवाला क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध हुंडई i10 कार को रोककर तलाशी ली गई। कार से आठ कट्टों में रखे 240 एक-लीटर पाउच बरामद हुए, जिनमें अवैध कच्ची शराब भरी हुई थी।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि शराब की यह खेप काशीपुर से ऋषिकेश तस्करी के उद्देश्य से लाई जा रही थी। बरामद शराब और वाहन को आबकारी विभाग ने कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।
आबकारी विभाग ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।














Users Today : 118
Users Yesterday : 106