हरिद्वार। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित वीआईपी प्रकरण के बीच बुधवार को सीबीआई की टीम हरिद्वार पहुंची। टीम ने रानीपुर कोतवाली में करीब तीन घंटे तक उर्मिला सनावर से जुड़े प्रकरण के दस्तावेजों की पड़ताल की और संबंधित जानकारी जुटाई। इसके बाद टीम दिल्ली रवाना हो गई। सीबीआई की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।
उधर, उर्मिला सनावर के खिलाफ 24 अक्टूबर को पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली में अलग मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में पांच करोड़ रुपये मांगने, धमकी देने और मानहानिकारक टिप्पणियां करने के आरोप लगाए गए। पुलिस ने 25 अक्टूबर को उर्मिला को सहारनपुर स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। न्यायालय में पेशी के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया था कि यह गिरफ्तारी अंकिता प्रकरण से अलग मुकदमे में हुई है।














Users Today : 107
Users Yesterday : 292