देहरादून। उत्तराखंड शासन ने विद्यालयी शिक्षा विभाग में 18 अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए नई तैनाती दी है। इस संबंध में 28 अक्टूबर को शासनादेश जारी किया गया। अधिकारियों को उप शिक्षा निदेशक अथवा समकक्ष पद से संयुक्त शिक्षा निदेशक अथवा समकक्ष पद पर पदोन्नत किया गया है। हरिद्वार में मुख्य शिक्षा अधिकारी का प्रभार लंबे अरसे से खाली चला आ रहा था।
जारी आदेश के अनुसार, संजीव जोशी को हरिद्वार का मुख्य शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। आकाश सारस्वत को डायट रुड़की, हरिद्वार में प्राचार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा विजयपाल सिंह को विभागाध्यक्ष सीमैट, उत्तराखंड, चंदन सिंह बिष्ट को संयुक्त निदेशक, विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय तथा गोविंद राम जायसवाल को संयुक्त निदेशक पद पर तैनाती दी गई है।
आदेश में अन्य अधिकारियों की तैनाती भी निर्धारित की गई है। इनमें कुछ अधिकारियों को विभिन्न जिलों में मुख्य शिक्षा अधिकारी बनाया गया है, जबकि कुछ को शिक्षा निदेशालय और अन्य शैक्षिक संस्थानों में जिम्मेदारी दी गई है। शासन ने पदोन्नत अधिकारियों को नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।














Users Today : 106
Users Yesterday : 292