Home » लेटेस्ट » ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में अनमोल त्यागी ने किया पौधरोपण

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में अनमोल त्यागी ने किया पौधरोपण

Share This Article

हरिद्वार। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के संगठन प्रभारी देवबंद (पश्चिम उत्तर प्रदेश) अनमोल त्यागी ने अपने पैतृक गांव रणसूरा स्थित आवास पर पौधरोपण किया। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।

अनमोल त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में उत्तर प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने के संकल्प के साथ व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 26 विभागों के समन्वित प्रयास से एक ही दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने लोगों से अपने घर, गांव, शहर और आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी द्वारा किए गए अधिक से अधिक वृक्षारोपण के आह्वान का भी समर्थन किया।

Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।
Picture of India Lakshya News

India Lakshya News

India Lakshya News एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और तेज खबरें पाठकों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied India Lakshya News ?

Also Read This

Our Visitor

0 0 4 6 3 5
Users Today : 103
Users Yesterday : 106